page contents Love Shayari | Funny Shayari | Hindi Shayari | Sad Shayari | Bewafa Shayari | SMS Shayari

Saturday, 24 December 2016

हमसे पूछो क्या होता है पल पल बिताना...

हमसे पूछो क्या होता है पल पल बिताना,
बहुत मुश्किल होता है दिल को समझाना,
यार ज़िन्दगी तो बीत जायेगी,
बस मुश्किल होता है कुछ लोगो को भूल पाना..

मत पूछ इस जिंदगी में...

बेगाने होते लोग देखे, 
अजनबी होता शहर देखा 
हर इंसान को यहाँ, 
मैंने खुद से हीं बेखबर देखा। 

रोते हुए नयन देखे, 
मुस्कुराता हुआ अधर देखा 
गैरों के हाथों में मरहम, 
अपनों के हाथों में खंजर देखा। 

मत पूछ इस जिंदगी में, 
इन आँखों ने क्या मंजर देखा 
मैंने हर इंसान को यहाँ, 
बस खुद से हीं बेखबर देखा।

Sunday, 20 November 2016

यार पहलू में है

यार पहलू में है, तन्हाई है, कह दो निकले, 
आज क्यूँ दिल में छुपी बैठी है हसरत मेरी।